{"_id":"64bfc016390a3d61550c1e8d","slug":"crpf-commando-given-final-farewell-amid-moist-eyes-in-etah-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CRPF जवान का शव पहुंचा तो चीख पड़ा गांव: मौत के बताए गए कारण से परिजन संतुष्ट नहीं; हंगामे के बीच अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CRPF जवान का शव पहुंचा तो चीख पड़ा गांव: मौत के बताए गए कारण से परिजन संतुष्ट नहीं; हंगामे के बीच अंतिम विदाई
Tue, 25 Jul 2023 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 06:05 PM IST
सार
एटा में CRPF जवान का शव पहुंचा तो पूरा गांव चीख पड़ा। बटालियान द्वारा बताए गए मौत के कारण से परिजन संतुष्ट नहीं हुए। गांव के लोगों व परिजन ने हंगामा किया। हंगामे के बीच जवान को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
Etah News: सीआरपीएफ कमांडो अमरपाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार को सीआरपीएफ कमांडो का शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोग चीख पड़े। गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। अभी डेढ़ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। तीन माह के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
मारहरा थाना क्षेत्र के नगला कलुआ गांव निवासी ओमबाबू जाटव के बेटे अमरपाल (29) सीआरपीएफ में कमांडो थे। वह वर्ष 2016 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती 202-बटालियन, जनपद-कोरापुट, सोनाबेडी, उड़ीसा में थी। हर रोज की तरह रविवार को अमरपाल ने फोन पर पत्नी कल्पना गौतम से बात की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- भूल गए वो दामाद है: थाने में साले और पत्नी ने किया ये हाल...पुलिस भी कुछ न कर पाई, दुनिया छोड़ गया युवक
विज्ञापन
फोन कटने के कुछ देर बाद घर में बटालियन की तरफ से घर में फोन आया। जो सूचना मिली उसे सुनकर परिजन सन्नाटे में चले गए। बताया गया कि अमरपाल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी आ गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। लेकिन भला उन्हें कहां ढांढस था।
यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
मंगलवार को बटालियन के जवान अमरपाल का शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। बेटे की मौत का कारण जो बताया गया उस पर उन्हें भरोसा नहीं हुआ। गांव वालों के साथ क्षेत्रीय लोग भी परिजन के साथ खड़े दिखे। गांव में हंगामा देख पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ेंः- शादी का शौकीन: दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव, जेठ की भी एंट्री; मचा बवाल
यह भी पढ़ेंः- शादी का शौकीन: दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव, जेठ की भी एंट्री; मचा बवाल
Etah News: सीआरपीएफ कमांडो का शव आने के बाद रोते बिलखते परिवन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनता देख अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर एसडीएम भावना, नायब तहसीलदार सहित कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। अधिकारियों ने परिजन को समझाया। पत्नी को नौकरी और परिवार को आर्थिक मदद के आश्वासन पर वह लोग शांत हुए। परिजन ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, रक्षामंत्री और गृहमंत्री को ज्ञापन भेजा।
परिजन ने बताया कि बेटे को बटालियन परेशान किया जाता था। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने जांच करके आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि तीन माह के मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। अब उसका भरण पोषण कैसे होगा। उन्होंने बेटे को भरण पोषण भत्ता देने की मांग की।
यह भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी
यह भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी
बताया कि अभी डेढ़ वर्ष पहले ही अप्रैल 2022 में 'कल्पना गौतम' के साथ अमरपाल की शादी हुई थी। उसे तीन महीने का एक बेटा 'लक्ष्य' है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई शैलेश कुमार फिरोजाबाद में आरईएस विभाग में इंजीनियर पद पर तैनात है। वहीं मझिला भाई जितेंद्र कुमार बेसिक शिक्षा विभाग में अवागढ़ स्थित प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक है।
जवान का शव लेकर 200 बटालियन-जाफरपुर, दिल्ली से हवलदार एमएल मीना, एसआई रामभज, प्रदीप कुमार, 202-बटालियन से सतेंद्र कुमार सहित दिल्ली से सीरआरपीएफ के आठ जवान गांव पहुंचे। गांव में सलामी के बाद मौजूद लोगों ने जवान अमरपाल को अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी, ब्लॉक प्रमुख-मारहरा रवि वर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।