{"_id":"608c51fd8ebc3e8d0472a650","slug":"crowed-given-deten-weekly-curfeu-etah-news-agr490409841","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरे...साप्ताहिक बंदी से पहले उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरे...साप्ताहिक बंदी से पहले उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। तीन दिन की साप्ताहिक बंदी से पहले शुक्रवार को बाजारों में जमकर भीड़ रही। संक्रमण की चिंताजनक स्थिति के बावजूद लोग नहीं माने। खरीदारी के आगे कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की भी जहमत नहीं की।
शासन ने शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया है। इस अवधि में शनिवार, रविवार और सोमवार को लगातार बाजार बंद रहेंगे। इसे देखते हुए राशन से लेकर अन्य सामान खरीदने के लिए लोग शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में पहुंचना शुरू हो गए। घंटाघर, मैनगंज, सुभाष मूर्ति रोड, पंसारा बाजार, बाबूगंज आदि सकरे बाजारों में तो स्थिति यह हो गई कि लोगों को एक-दूसरे से सटकर आवागमन करना पड़ रहा था। सामान लेने के लिए दुकानों पर खड़े ग्राहकों की भी यही स्थिति थी। सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन नजर नहीं आ रहा था। कई व्यापारी और ग्राहक मास्क भी नहीं लगाए थे। सबसे अधिक भीड़ कच्चा राशन, विवाह आयोजनों से संबंधित सामान और कपड़े खरीदने वालों की रही।
लोग बोले
चार अप्रैल को मेरी शादी है। ऐसे में संबंधित जरूरी सामान खरीदने के लिए आए हैं। ताकि कार्यक्रमों में कोई समस्या न हो। - रोहित
तीन दिन सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी। इसलिए रसोई से संबंधित और घरेलू जरूरत का सामान खरीदने के लिए आए हैं। - प्रशांत
वर्जन
बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए लगातार एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। पालन कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। लोगों को भी सुरक्षा बरतनी चाहिए। - अबुल कलाम, एसडीएम सदर