{"_id":"69fcd766cdef5d765903a107","slug":"crowds-swarm-for-urea-police-oversee-distribution-etah-news-c-163-1-eta1003-150234-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: यूरिया के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस ने कराया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: यूरिया के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस ने कराया वितरण
Thu, 07 May 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 07 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र में यूरिया के वितरण के दौरान लगी किसानों की भीड। संवाद
मिरहची। कस्बे के इफको केंद्र पर यूरिया के साथ कीटनाशक दवा और अन्य सामग्री साथ दिए जाने पर किसानों के आपत्ति करने पर पुलिस की मौजूदगी में वितरण किया जा रहा है। फार्मर आईडी की अनिवार्यता होने पर किसानों की परेशानी और भी बढ़ गई है, यूरिया पाने के लिए किसान जनसेवा केंद्र पहुंचकर फार्मर आईडी बनवा रहे हैं।
कस्बे के इफको केंद्र पर दो दिन पहले यूरिया की 1000 बोरी पहुंचने पर लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। मक्का और ज्वार की फसल के लिए यूरिया की जरूरत होने पर किसान लेने के लिए केंद्र पर पहुंच रहे हैं। पांच बीघा तक एक बोरी और पांच बीघा से अधिक भूमि होने पर दो बोरी का वितरण किया जा रहा है। यूरिया के साथ लगेज दिए जाने पर किसानों से केंद्र के कर्मचारियों से नोकझोंक हो रही है, किसानों के आक्रामक होने पर पुलिस की मौजूदगी में यूरिया का वितरण किया जा रहा है। यूरिया लेने के लिए किसानों को फार्मर आईडी भी दिखानी पड़ रही है, जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं है, उनको पंजीकरण कराने के बाद यूरिया मिल पा रही है। केंद्र के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा किसान धैर्य रखें यूरिया की कोई कमी नहीं है, सभी किसानों को यूरिया मिल सके इसलिए एक-दो बोरी का वितरण किया जा रहा है।