फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crops fell due to rain, farmers suffered huge losses

Etah News: बारिश से फसलें गिरीं, किसानों का भारी नुकसान

Sat, 02 Mar 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Crops fell due to rain, farmers suffered huge losses
एटा। बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बरसात और तेज हवाओं में गिरने की वजह से गेहूं, सरसाें और जौ की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। गेहूं में अभी बाली ही निकली है ऐसे में उत्पादन में भारी गिरावट आएगी। आलू के सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। इसकी वजह से किसानों की चिंताएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से पहले ही बारिश होने की संभावना जताई गई थी। जिसके बाद शुक्रवार की रात से ही रुक-रुक कर बारिश शनिवार की दोपहर तक होती रही। कहीं ज्यादा तो कही कम बारिश हुई है। वहीं तेज हवाओं के चलने से फसलों में भारी नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने गेहूं की फसल में पानी लगा दिया था, वो गिरकर जमीन पर आ गई है। फसल में बाली निकल कर तैयार हुई है और अभी तक दाना भी नहीं पड़ा है। ऐसे में काफी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार गेहूं गिरने वाली फसल में 50 फीसदी से अधिक उत्पादन में कमी आ जाएगी। इसके अलावा खेतों में सरसों की कटी फसलें और आलू की फसल को को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने आलू की खुदाई कर दी है और खेतों में ही पड़ा हुआ है। इसके चलते भीगने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



जैथरा में चली तेज हवा से होर्डिंग उखड़े
जैथरा कस्बा में शुक्रवार को रात चली तेज हवा व बारिश की बजह से विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग कहीं उखड़ गए तो कहीं टूट गए। शनिवार को सुबह जैथरा के अलीगंज, एटा रोड पर बड़े-बड़े होर्डिंग उखड़े देख लोगों को हवा की तेजी का अहसास हुआ। उधर शनिवार सुबह हुई बारिश ने दुकानदारों के लिए परेशानी पैदा कर दी। थाना गेट के सामने पालीवाल मार्केट के दुकानदार देव सिंह राठौर, सुभाष राठौर, अशोक मिश्रा, ईश्वर दयाल, पंकज गुप्ता आदि की दुकानों के सामने देर शाम तक बारिश का पानी भरा रहा। ग्राहक दुकानों तक नहीं आ सके और व्यापारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों के सामने लाखों रुपया की लागत से बना नाला चोक पड़ा है। यदि समय से इसकी सफाई कराई गई होती तो यह समस्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश की वजह से गेहूं की फसल गिर गई है। फसल गिरने से उत्पादन में 50 फीसदी तक काफी कमी आ जाएगी, इसकी वजह से परेशान हैं। - क्षेत्रपाल, भागपुर



आलू खेत में पड़ा है, शनिवार सुबह हुई बरसात की वजह से नुकसान हुआ है। अगर अभी दो दिन बारिश और होती है तो आलू खराब हो जाएगा। - जसवीर सिंह बरौली



10 बीघा खेतों में सरसों की फसल की थी जो खेतों में कटी पड़ी है। जो भीगकर खराब हो जाएगी। पैदावार काफी कम मिलेगी जिससे नुकसान होगा। - राजेश कुमार, सकीट


20 बीघा गेंहू की फसल की है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने पूरी फसल चौपट कर दी है। अब समझ नही आ रहा कि क्या करें। - संतोष कुमार, सकीट



बारिश होने से आलू और सरसों की फसल में नुकसान होने की आशंका है। जिन किसानों ने खेत में पानी लगाया है, उनकी फसल गिर गई है। इसकी वजह से उत्पादन में कमी आने की आशंका बनी हुई है। - डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed