फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crop being sown on the playing field, how to play

Etah News: खेल मैदान पर बोई जा रही फसल, कैसे खेलें खिलाड़ी

Sun, 26 Mar 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Crop being sown on the playing field, how to play
एटा। विकास खंड शीतलपुर के गांव पुरा में खिलाड़ी खेलने को तरस रहे हैं। खेल मैदान पर अवैध कब्जा हो रखा है। यहां पर गेहूं की फसल लहलहा रही है। जबकि शासन के आदेश के बाद भी क्रीड़ा स्थल के लिए जमीन नहीं दी गई है।शासन का आदेश है कि बच्चों के लिए क्रीड़ा स्थल बनाए जाएं लेकिन गांव पुरा में क्रीड़ा स्थल पर गांव के लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया है। इसकी वजह से यहां पर खेल मैदान तक विकसित नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल से शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा गाटा संख्या 487 में ग्रामसभा की जमीन भी चिह्नित कर दी गई है। उसके बाद भी प्रशासन यहां पर हो रहे अवैध कब्जे को नहीं हटा पा रहा है। वर्तमान में इस जगह पर किसानों द्वारा गेहूं व सरसों की फसल का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed