{"_id":"5ff0b8328ebc3e3bb42431bf","slug":"criminal-ate-blade-etah-news-agr474683421","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी ने खाया ब्लड का टुकड़ा, जेल में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी ने खाया ब्लड का टुकड़ा, जेल में मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला जेल में निरूद्ध बंदी ने शुक्रवार के रात करीब नौ बजे ब्लड का टुकड़ा खा लिया। कारागार प्रशासन को बंदी द्वारा ब्लड का टुकड़ा खाने की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। बंदी को जिला अस्पताल भेजा गया और यहां से नाजुक हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
जिला कारागार में निरूद्ध बंदी गोलू जैन पुत्र अनिल कुमार जैन निवासी कटरा मोहल्ला थाना कोतवाली ने शुक्रवार की रात करीब नौ बजे ब्लेड का टुकड़ा खा लिया। बंदी ने खुद ही कारागार प्रशासन को ब्लेड का टुकड़ा खाने की जानकारी दी। जेल अधिकारियों को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया और बंदी को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद बंदी को रात करीब 10.30 बजे सैफई रेफर कर दिया।
जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया है कि बंदी नशेड़ी है और उसने ब्लेड का टुकड़ा खाने की बात भी उसने खुद ही बताई। बंदी गोलू जैन जेल अधिकारियों को परेशान करने के लिए आए दिन कुछ न कुछ ऐसी हरकतें करता रहा है। पूर्व में भी उसने गर्दन में ब्लेड मार लिया था।
विज्ञापन
कानपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ ऑपरेशन
जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया है कि सैफई में ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण मेडिकल कॉलेज कानपुर में बंदी गोलू जैन को भेजा गया। यहां पर ऑपरेशन करके ब्लड का टुकड़ा निकाला गया है। अब बंदी की हालत में सुधार है। बंदी दो वर्ष पूर्व लूट की वारदात में कोतवाली नगर पुलिस की ओर से जेल भेजा गया था।