फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yuvak kee pitaee ke baad gala dabaakar hatya

युवक की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या

Mon, 09 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
yuvak kee pitaee ke baad gala dabaakar hatya
मार डाला - फोटो : अमर उजाला
 युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नगला डूडा स्थित जंगल में फेंक दिया। खेत से लौटते समय किसानों की नजर शव पर पड़ी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान जेब से मिले कागज, फोन नंबर से परिवारीजनों को सूचना दी। मामले की रिपोर्ट पिता ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ थाना जवां के गांव चंदोवा निवासी राकेश (24) पुत्र राम बहादुर सिंह होटलों में खाना बनाने का काम करता था। परिवारीजनों के अनुसार छह जनवरी को राकेश बरेली स्थित एक होटल में साक्षात्कार देने की बात कहकर निकला था उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। पिता ने दोपहर में कॉल की लेकिन घंटी जाने के बाद भी राकेश ने फोन नहीं उठाया। रात में कॉल करने पर फोन बंद हो गया। उसके बाद उन्हाेंने कॉल नहीं की। रविवार रात राकेश का शव कोतवाली देहात के गांव नगला डूडा स्थित जंगलों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की पहले पिटाई की गई बाद में मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी। पिता रामबहादुर सिंह ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।   
विज्ञापन

------
मोबाइल खोलेगा का राज
एटा। युवक की हत्या का राज पुलिस को मिला मोबाइल खोल सकता है। अवैध संबंध को लेकर हुई चर्चा के बाद पुलिस ने एक-एक  करके सभी नंबरों को चैक कर रही है। साथ ही कॉल डिटैल भी निकलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed