फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   vaternary doctor killers, yet not arrested, villager jam crossing

करतला चौराहे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 07 Jul 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 07 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
vaternary doctor killers, yet not arrested, villager jam crossing
नौ दिन पूर्व प्राइवेट पशु चिकित्सक नरेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा अभी तक खुलासा न करने पर मंगलवार को परिवारीजनों का आक्रोश भड़क गया। थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुबह 10 बजे करतला चौराहे पर जाम लगा दिया। करीब ढाई घंटा तक एटा-अलीगंज मार्ग ठप रहा। जानकारी पर एएसपी, सदर विधायक, एसडीएम सदर सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। एएसपी ने सात दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण माने।
विज्ञापन



29 जून को थाना बागवाला के गांव सुरजनपुर निवासी नरेंद्र (24)को घर से भैंस बीमारी होने की बात कहकर अज्ञात लोगों ने फोन कर बुलाया था, जैसे ही वह गांव कनकपुर-लभैटा के पास पहुंचे तभी अज्ञात आरोपियों ने रास्ते में घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की रिपोर्ट पिता रामसरन ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई थी। एक सप्ताह से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी पुलिस द्वारा घटना का खुलासा न किए जाने पर मंगलवार सुबह परिवारीजन, ग्रामीण थाना बागवाला पहुंचे। थानाध्यक्ष वहां नहीं मिले, अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और सुबह 10 बजे करतला चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना पर करीब आधा घंटा बाद पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।
विज्ञापन


बाद में जानकारी पर एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सदर विधायक आशीष यादव, एसडीएम अजीत कुमार सिंह पहुंच गए और समझाने की कोशिश की, मगर ग्रामीण घटना के खुलासे की मांग पर अड़े रहे। आरोप था कि थानाध्यक्ष मामले में लापरवाही बरत रहे हैं, साथ ही आरोपियों को जानबूझ कर नहीं पकड़ नहीं रहे हैं। बाद में एएसपी ने एक सप्ताह में घटना के खुलासे का आश्वासन दिया, इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
जाम लगने से एटा-अलीगंज की ओर आने-जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। कोई दूसरा रास्ता न होने से जाम में फंसे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। दुपहिया वाहन आसपास के गांव आदि में से होकर निकले। इसके चलते शहर में भी यातायात का दबाव रहा। जीटी रोड पर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed