फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ukurri Hanuman statues in the woods broke , outrage

उकुर्री के जंगल में हनुमान प्रतिमाओं को तोड़ा, आक्रोश

Wed, 17 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 17 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ukurri Hanuman statues in the woods broke , outrage
उकुर्री के जंगलों में पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर हनुमानजी की दो प्रतिमाएं लगी हुई थीं। इन्हें सांय के समय अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। एक प्रतिमा को तोड़कर कुएं में डाल दिया, जबकि दूसरी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने प्रतिमा तोड़ रहे लोगों को पकड़ने की कोशिश की तो अराजक तत्व गाली गलौज करते हुए फरार हो गए। जानकारी पर उकर्री के अलावा सलेमपुर, घटियारी और भोगपुर के ग्रामीण भी एकत्रित होकर आक्रोश जताने लगे। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचने लगे। लोगों में अराजक तत्वों के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा था। जानकारी पर सोरों पुलिस बुधवार की सुबह गांव में पहुंची। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। गांव के हरीसिंह ने आरोपी मुशीर पुत्र वशीर खां, नतिका पुत्र जहूर खां, छोटल्ला पुत्र नौहरखां एवं नसीर का एक पुत्र बताया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली निरीक्षक सुरेशचंद्र ने आक्रोशित ग्रामीणों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा देकर शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


आए दिन पशु पक्षियों का करते हैं शिकार
उकुर्री के जंगल में हनुमान प्रतिमा तोड़ने के आरोपी आए दिन पशु-पक्षियों का शिकार भी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मोर, बंदर, नील गाय का शिकार करते हैं। मना करने पर ग्रामीणों को धमकाते हैं।  
विज्ञापन


आरोपी शीघ्र होंगे गिरफ्तार
एसपी विनय कुमार यादव का कहना है कि प्रतिमा तोड़ने के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए सोरों पुलिस को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed