{"_id":"f162c7e05f17846f288ae7fe118149a8","slug":"two-houses-theft-in-one-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में दो बंद घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में दो बंद घरों से लाखों की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी व कोहरे का चोर फायदा उठा रहे हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने दो घरों से लाखों का माल पार दिया। दोनों ही घरों में ताले लगे थे और परिवार के लोग दर्शन करने राजस्थान गए हैं। एक परिवार लौट आया है दूसरा अभी आया नहीं है। चोरी की सूचना देने के बाद भी पुलिस के देरी से पहुंचने पर व्यापारियों में रोष है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला परशुराम नगर निवासी आशू कुमार शर्मा 20 दिसंबर को परिवार के साथ कैला देवी के दर्शन करने गए थे। रविवार की रात चोर घर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखे 60 हजार रुपये नकद, टीवी, डीवीडी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने गृहस्वामी को सूचना दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर चोरों के विरुद्ध दी है।
दूसरी ओर मोहल्ला जैन गली निवासी अभिषेक कुमार जैन पुत्र स्व. अशोक कुमार जैन परिवार के साथ राजस्थान महावीर जी दर्शन करने को गए हैं। घर पर ताला लगा था। रविवार रात चोराें ने मेन गेट के ताले तोड़ लिए और अंदर घुस गए और सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब मोहल्ले वालों ने गेट के ताले खुले देखे तो लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ सिटी करन सिंह व कोतवाली पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
बताते हैं कि घर मेें रखीं तीन अलमारी के ताले टूटे हैं तथा अन्य सामान भी गायब है। गृहस्वामी को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि चोरी कितने की हुई है। दूसरी ओर व्यापारियों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची।