{"_id":"a8af9d0816a31bebdf18dab8a7701e2d","slug":"the-stone-house-capturing-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर कब्जे को लेकर पथराव, फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान पर कब्जे को लेकर पथराव, फायरिंग
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 26 Oct 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला हथेलियान में रविवार की रात मकान पर कब्जे को लेकर एक समुदाय के दो पक्षों की भिड़ंत में जमकर पथराव और फरायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई। पथराव में तीन महिलाएं घायल हुईं हैं। सूचना पर एसएसपी समेत प्रशानिक अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर हालात का जायजा लिया। इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सीआरपीएफ तैनात कर दी है। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तक तफ्तीश शुरु कर दी है।
हथेलियान मोहल्ले में मोहम्मद जब्बार का एक पुश्तैनी मकान है। जब्बार फीरोजाबाद में नौकरी करने गया तो मकान की देखभाल उसका भतीजा करने लगा। एक माह पूर्व जब्बार अपने पुस्तैनी मकान में रहने आया तो उसने भतीजे से मकान खाली कराकर अपना सामान रखने लगा। आरोप है कि अचानक मोहल्ला छत्ता निवासी नाजिर उर्फ छोटे हाजी ने यह कहकर मकान में ताला डाल दिया कि उसने जब्बार के भतीजे से मकान 28000 रुपये में खरीद लिया है।
इस पर जब्बार ने समाजसेवी अकबर खां और सपा नगर अध्यक्ष मो. अजमी से शिकायत की थी, लेकिन मकान खाली नहीं हुआ। रविवार को जब्बार ने दोबारा अकबर खां के परिवारीजनों से मकान खाली कराने की गुहार लगाई तो उन्हाेंने नाजिर पर मकान खाली करने का दवाब बनाया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी से गुस्साए ुनाजिर उर्फ छोटे हाजी पक्ष के लोगों ने रविवार शाम अकबर खां के छोटे भाई और भाकियू नेता मोहम्मद आदिल पर बाजार जाते वक्त पथराव और फायरिंग कर हमला कर दिया। अचानक फायरिंग और पथराव के कारण इलाके में भगदड़ मचने के अलावा दहशत फैल गई।
जब अकबर खां ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया तो आरोप है कि दूसरा पक्ष पुलिस के समाने भी पथराव और फायरिंग करने से नहीं माना। हालात बिगड़ते देख सकरौली, अवागढ़, निधौलकलां थाने से भारी पुलिस बल पहुचा तो आरोपी मौके से भाग निकले।
पथराव में घायल जब्बार के परिवार की आयशा, सवीन और मुमताज को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नाजिर उर्फ छोटे हाजी, जावेद उर्फ जोंटी, नासिर, वाहिद खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए हैं।
मौके पर पहुचे आला अधिकारी
मोहल्ला हथेलियान में एक समुदाय के दो पक्षों में पथराव और फायरिंग की सूचना पर एसएसपी वैभव कृष्ण, अपर पुलिस अधीक्षक विर्सजन सिंह यादव, एसडीएम संदीप गुप्ता, सीओ राघवेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
छोटे हाजी का विवादों से हमेश रहा नाता
जलेसर। रविवार शाम मकान पर कब्जा को लेकर पथराव और व फायरिंग में नामजद आरोपी नाजिर उर्फ छोटे हाजी का विवादों से पुराना नाता रहा है। वर्ष 2010 में नाला बाजार में इतवारी लाल कुशवाह के प्लाट पर कब्जे को लेकर बवाल, फरवरी 2015 में तहसील मुख्यालय के सामने रेडीमेड शो रूम पर महिलाओं से मारपीट पर बवाल। यही नहीं आठ दिन पूर्व भी नाजिर के कारण नगर में विवाद के हालात पैदा हो चुके हैं।