फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The missing man's body was found hanging from a tree

पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव

Thu, 28 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 28 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The missing man's body was found hanging from a tree
ग्राम बढ़ारी में दो दिन से लापता चल रहे युवक का शव उसके ही बाग में पेड़ पर लटका मिला। परिवारीजनों ने युवक के आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

हृदेश पुत्र वासुदेव की शादी पांच साल पहले ही हुई थी। उसके चार साल का एक बालक भी है। परिवार में आए दिन होने वाली क्लेश से परेशान था। दो दिन पहले भी घर में झगड़ा होने पर वह घर से चला गया। परिवारीजनों ने उसकी तलाश भी कराई लेकिन कोई पता नहीं लग सका। गुरुवार को परिवारीजन जब अपने बाग में पहुंचे तो पेड़ पर उसका शव देखकर उनके होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मच गया। उसके शव को नीचे उतारा गया। पास में ही सल्फास की गोली की शीशी भी खुली मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोगों ने मामले की पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed