{"_id":"379e30acf31890ea60df44a235ddf53e","slug":"the-loot-was-recovered-by-police-using-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बरामद की लूट में प्रयोग की गई बाइकें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बरामद की लूट में प्रयोग की गई बाइकें
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को ढोलना के सर्राफ से हुई लूट की वारदात के खुलासे की दिशा में पुलिस को कुछ सफलता मिली है। पुलिस ने लूट की वारदात में बदमाशों द्वारा प्रयोग की गई दो बाइकें बरामद कर ली हैं। ये बाइकें किसकी हैं पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।
गौरतलब है कि ढोलना के सर्राफा कारोबारी हरिओम के साथ दो बाइक सवार लुटेरों ने नगदी एवं आभूषण से भरे बैग को लूट लिया। शनिवार की देर सायं यह वारदात हुई। इस वारदात के बाद ही पुलिस सक्रिय हो गई। घटना स्थल अलीगढ़ जनपद की सीमा क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण अलीगढ़ की सीमा में भी पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी।
पुलिस की सक्रियता और सुरागकसी के चलते दो बाइकें पुलिस ने अलीगढ़ जनपद की सीमा क्षेत्र से बरामद की हैं। बताया गया कि यह बाइकें लुटेरे छोड़ कर भाग गए। पुलिस बरामद हुई बाइकों को थाने ले आई है। बाइकों के आधार पर पुलिस लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
एसपी हिमांशु कुमार ने थाना प्रभारी को मामले की शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। ढोलना के थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बाइकें पल्सर अलीगढ़ क्षेत्र की सीमा से बरामद की गई है। पुलिस टीम गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही लुटेरे चिन्हित कर लिए जाएंगे।