फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The boy was beaten to oppose open defecation

खुले में शौच करने का विरोध करने पर बालक को पीटा

Fri, 26 May 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Fri, 26 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
The boy was beaten to oppose open defecation
crime

विज्ञापन
ग्राम पंचायत भनूपुरा में खुले में शौच के लिए जा रहे व्यक्ति की सतर्कता समिति के सदस्य बालक ने हूटिंग की तो उसने बालक को पीटकर घायल कर दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मलिखान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम ने आरोपी की जमानत की अर्जी खारिज कर उसे जेल भेज दिया।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव में खुले में शौच जाने वाले ग्रामीणों को रोकने के लिए सतर्कता समिति बनाई गई है। इसमें गांव के बालकों को भी शामिल किया गया है। जब कोई खुले में शौच के लिए जाता दिखाई देता है तो यह बालक तालियां बजाकर और आवाजें लगाकर उसे रोकते हैं। मिशन की सफलता के लिए बालक शौचालयों का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।       
विज्ञापन


बुधवार को गांव के मलिखान सिंह खुले में शौच के लिए जा रहे थे। सतर्क समिति के सदस्य सुखवीर (10) और उसके साथियों ने उन्हें देखा तो तालियां बजाईं और शौचालय का प्रयोग करने के लिए कहा। मलिखान ने गुस्से में आकर सुखवीर को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर बालक के परिवारीजन और अन्य ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मलिखान को गिरफ्तार कर लिया। मलिखान ने उप जिला मजिस्ट्रेट के यहां जमानत के लिए अर्जी दी। उप जिला मजिस्ट्रेट ने उसकी जमानत खारिज करते हुए जेल भेजे जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed