{"_id":"58541ba74f1c1b310e649d53","slug":"teen-dukaanon-se-paanch-laakh-se-adhik-kee-choree","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों से पांच लाख से अधिक की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों से पांच लाख से अधिक की चोरी
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बढ़ रही चोरियों को पुलिस नहीं रोक पा रही है। चोरों के आगे पुलिस पूरी तरह से बेबस नजर आ रही है। चोरों ने किराना मार्केट से तीन दुकानों में सेंध लगाते हुए लाखों रुपये की नकदी सहित सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। जानकारी लगते ही व्यापारी एकत्रित हो गए। सूचना देने के बाद भी पुलिस एक घंटे की देरी से पहुंची। जिसके बाद व्यापारियों में पुलिस को लेकर आक्रोश दिखाई दिया। मामले की तहरीर दे दी गई है।
शहर के पुरानी बस्ती निवासी अमित कुमार जैन, मेहता पार्क निवासी श्याम मुरारी वार्ष्णेय तथा वली मुहम्मद चौराहा निवासी मनोज की किराना मार्केट में दुकान है। हमेशा के भांति गुरुवार रात व्यापारी दुकान बंद कर चले गए। इसी दौरान रात में चोरों ने एक-एक करके तीनों दुकानों से चोरी की। अमित जैन की दुकान में चोर छत पर आए, किसी तरह से दरवाजा तोड़कर दुकान से अस्सी हजार रुपये की नकदी सहित दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। बाद में श्याम मुरारी वार्ष्णेय की दुकान का जाल तोड़कर अंदर घुस आए, दुकान से करीब एक लाख रुपये का सामान, नकदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने मनोज जैन की दुकान को निशाना बनाया। इनकी दुकान से पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना होने के बाद सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस करीब एक घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। बताते है कि श्याम मुरारी वार्ष्णेय की दुकान से चोरों ने तीसरी बार चोरी की है।
पूर्व में हुई चोरी की वारदातें
-एक दिसंबर की रात जीटी रोड स्थित प्रकाश पेट्रोल पंप के पास जहीर अहमद की अदनान मोबाइल प्वाइंट से चोरी। इससे कुछ दूरी पर चाय की दुकान में भी सेंध लगाकर चोर हजारों की नकदी, सामान चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
-बागवाला के गांव सिहपुर निवासी छोटेलाल के यहां 30 नवंबर की रात को चोरी
-बागवाला के गांव रामपुर निवासी रामसेवक के यहां 30 नवंबर की रात को चोरी
-थाना निधौलीकलां के गांव रामनगर निवासी पूर्व प्रधान राजवीर सिंह के घर से लाखों के जेवरात, नकदी चोरी
-थाना निधौलीकलां के गांव नगला ढिलाई निवासी रामजीलाल के घर से चोर हजारों का सामान चोरी। इसी गांव के ही गिरंद के घर से भी हजारों की चोरी हुई है।