फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sunna mein milaavatee bitumin banaane kee phaiktree pakadee

सुन्ना में मिलावटी बिटुमिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 27 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
sunna mein milaavatee bitumin banaane kee phaiktree pakadee
मिलावटी बिटुमिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाईवे-91 के किनारे स्थित सुन्ना गांव में सोमवार शाम एसडीएम संजीव कुमार ने नकली बिटुमिन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। कार्रवाई के वक्त अहाते के अंदर से बिटुमिन के तीन खाली और दो हाईवे के किनारे से बिटुमिन के टैंकर पकड़े हैं। कार्रवाई होते ही टैंकर के चालक फरार हो गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए बिहार प्रांत के युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर सोमवार शाम हाईवे-91 के किनारे स्थित सुन्ना गांव के एक अहाते से नकली बिटुमिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। एसडीएम की माने तो फैक्ट्री में रिफानरी से आने वाले टैंकर से से कुछ बिटुमिन निकालकर काला तेल मिला कर नकली बिटुमिन तैयार किया जाता है। आरोप है कि यहां नकली बिटुमिन सड़क बनाने वाले छोटे ठेकेदारों को बेचने का गोरखधंधा चल रहा था। आशंका है कि गिरोह के तार मथुरा में डीजल-पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। नरेंद्र नाम जिस व्यक्ति का अहाता बताया गया है उसका अहाते के बाहर बोर्ड टंगा है। जिस पर बिटुमिन, इमरसन, सीआरएवी सप्लायर पता एम-06 श्रीराम राजेंद्र नगर फेज-1 आनंद वन मथुरा लिखा है। अहाते के अंदर करीब दस बिटुमिन के दस खाली ड्रम और अहाते के बराबर वाले खाली पड़े अहाते में बिटुमिन के करीब 50 खाली ड्रम बरामद हुए हैं। कार्रवाई के वक्त चार से पांच ड्रमों में आग से बिटुमिन पिघलाने का काम चल रहा था। अहाते के अंदर और बाहर मिले बिटुमिन के पांच टैंकर की क्षमता 75000 किलो लीटर है। पुलिस ने मौके से बिहार प्रांत समस्तीपुर जिला अंतर्गत शाहपुर पटोरी निवासी चंदन नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अहाता मालिक नरेंद्र का कहना है कि वो बिटुमिन से इमरसन बनाने की फैक्ट्री लगाने की तैयारी कर रहा है। अहाते के अंदर मिले ट्रक उसके हैं तो मथुरा रिफाइनरी में चलते हैं। नरेंद्र ने कहा कि इमरसन बनाने वाली मशीन आने वाली है और मैने कारोबार के लिए टिन नंबर ले लिया। इसके लिए पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होती, टिन नंबर पर ही कारोबार चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed