फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Step mother killed son

सौतेली मां ने गला दबाकर बेटे को मार डाला

Fri, 26 May 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Fri, 26 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Step mother killed son
murder

विज्ञापन
ग्राम मझोला में सौतेली मां ने अपने बेटे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है और आरोपी महिला प्रीती को हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता जयवीर ने अपनी पत्नी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

जयवीर निवासी मझोला पटियाली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी पत्नी रेखा की दो साल पहले मौत हो गई थी। उससे उसके पुत्री प्रतिमा (12) और पुत्र दीपू (8) हैं। डेढ़ साल पहले अलीगंज निवासी प्रीती से उन्होंने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि प्रीती का उनकी पहली पत्नी के बच्चों के साथ व्यवहार ठीक नहीं था। वह आए दिन प्रतिमा और दीपू के साथ मारपीट करती थी। इस बीच प्रीती गर्भवती हो गई, इस समय वह सात माह की गर्भवती है। उसकी संपत्ति में दीपू हिस्सेदार न बने इसके लिए उसने उसकी हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उसने मौका पाकर दीपू का गला दबाकर हत्या कर दी। परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रीती को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed