फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sharaab theke ke virodh mein sahaavar rod par lagaaya jaam, hangaama

शराब ठेके के विरोध में सहावर रोड पर लगाया जाम, हंगामा

Sun, 02 Apr 2017 11:33 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 02 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
sharaab theke ke virodh mein sahaavar rod par lagaaya jaam, hangaama
शराब ठेके के विरोध में सहावर रोड पर लगाया जाम, हंगामा - फोटो : amar ujala
 सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईवे 500 मीटर दूर शराब की दुकानें शिफ्ट करना आबकारी अधिकारियों और ठेकेदारों के लिए मुसीबत बन गया है। डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद पीपल अड्डा इलाके में रविवार को जैसे ही शराब की शिफ्ट दुकान खुली लोगों ने लामबंद होेकर सहावर रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस पहुंची तो लोग शराब ठेका हटवाने की मांग करने लगे। ठेकेदार ने आबकारी अधिकारी के कहने पर दुकान हटाने की बात कही तो पुलिस ने फोन पर बात कराई। आबकारी अधिकारी के आश्वासन हंगामा और प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन

बाजार हो या कालोनी हर जगह शराब की दुकानें शिफ्ट होने का विरोध हो रहा है। कालोनी में रहने वाले परिवारों का कहना है कि बाजारों और कालोनियों में शराब की दुकानें खुलीं तो युवाओं को नशे की लत लगेगी। वहीं आबकारी विभाग राजस्व बचाने के लिए ठेकेदारों को कहीं भी दुकानें शिफ्ट करने की हरी झंडी दे रहा है। रविवार को पीपल अड्डा इलाके में जैसे ही शिफ्ट की गई नई शराब की दुकान खुली लोग लामबंद हो कर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने दुकान बंद नहीं होने पर सहावर रोड पर जाम लगा कर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया तो लोगों ने साफ कह दिया यहां शराब का ठेका नहंी खुलेगा चाहे जहां खोलें। इस पर ठेकेदार और पुलिस ने आबकारी अधिकारी से बात करने को कहा तो लोगों ने फोन पर बात कर शराब का ठेका कहीं और ले जाने की बात कही। हंगामा खत्म होने के बाद जाम तब खुला जब आबकारी अधिकारी आनंद प्रकाश ने शराब ठेका हटाने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व बाबूगंज के व्यापारियों ने बाजार में शराब ठेका खोलने के विरोध में डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन ओर हंगामा कर ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed