फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sahelee ka hee 40 hajaar mein kar diya sauda

सहेली का ही 40 हजार में कर दिया सौदा

Wed, 10 May 2017 11:24 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 10 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
sahelee ka hee 40 hajaar mein kar diya sauda
Demo pic - फोटो : google

विज्ञापन
दोस्ती शब्द को दागदार बनाते हुए एक किशोरी को उसकी ही सहेली ने 40 हजार रुपये में बेंच दिया था। करीब ढ़ाई माह से लापता इस किशोरी को पुलिस ने बरामद कर इसका खुलासा किया। वहीं आरोपी सहेली को पकड़ लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।  

ढोलना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को 27 फरवरी को उसकी सहेली कुसुमा, राम खिलाड़ी और सावित्री बहला फुसला कर भगा ले गए। आरोप है कि उसे इन लोगों ने बदायूं के व्यक्ति सुखपाल को 40 हजार रुपये में बेच दिया था। बरामद की गई किशोरी ने न्यायालय में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बताया कि खरीददार ने उसके साथ मनमानी भी की। इस मामले में पुलिस ने किशोरी की सहेली कुसुमा को पकड़कर सलाखों के पीछे कर दिया है। थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि किशोरी को उसकी सहेली ने ही बेच दिया था। पुलिस किशोरी के खरीदार सुखपाल एवं अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। किशोरी को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed