{"_id":"577e86604f1c1bd2707fa2c2","slug":"sadak-haadase-mein-paanch-baaraatiyon-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पांच बारातियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पांच बारातियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को नगरिया मार्ग पर बारातियों से भरी टाटा स्पेसियो कार पिकअप जीप से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में गांव होडलपुर निवासी दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, तीन अन्य ने उपचार के दौरान अलीगढ़ में दम तोड़ दिया। दोनों वाहनों में सवार करीब 13 लोग घायल हैं, जिनका अलग-्अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। हादसे की सूचना से गांव में शादी की खुशियां काफूर हो गई और माहौल गमगीन हो गया।
हादसा गुरुवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। बुधवार को गांव होडलपुर निवासी नेतराम के पुत्र जयपाल की बारात ग्राम पलिया नवादा, थाना उझानी बदायूं गई थी। बताया जा रहा है कि लौटते समय स्पेसियो चालक ने आगे जा रही पिकअप को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी सामने से एक बस आ गई। बस से बचने के प्रयास में चालक स्पेसियो पर से नियंत्रण खो बैठा और स्पेसियो पिकअप से टकराने के पलट गई। होडलपुर निवासी रिंकू (17) और ननकऊ आनंद (24) की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां गंभीर हालत में कुछ लोगों को अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान होडलपुर के ही जितेेंद्र (15), भूरी (25) और दयाराम (20) की भी मौत हो गई। हादसे की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, वहां कोहराम मच गया। मृतकों और घायलों के रोते-बिलखते परिवारीजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।