फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sadak haadase mein maasoom kee maut

सड़क हादसे में मासूम की मौत

Wed, 11 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 11 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
sadak haadase mein maasoom kee maut
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम बांकनेर में कार ने सड़क पर खेल रही मासूम बालिका को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन

गांव में मंजू यादव के यहां गृह प्रवेश की दावत का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में बाहर से रिश्तेदार आए हुए थे। गुजंन(3) पुत्री पवन गली में ही खेल रही थी। कार्यक्रम में शामिल होने आए एक मेहमान की कार ने बालिका को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब इस घटना की जानकारी उसके परिवारीजनों को हुई तो परिवारीजन मौके पर आ गए। मासूम का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर सीओ शबीह हैदर भी मौके पर आ गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मासूम के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed