{"_id":"57c5bc044f1c1b483b2cb110","slug":"sadak-haadase-mein-dampati-sahit-chaar-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दंपति सहित चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दंपति सहित चार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
गांव नगला नथा के समीप हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज रोड पर अनियंत्रित हुई बोलेरो मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन लोगों और सड़क किनारे घास काट रहे मजदूर को कुचलती हुई पेड़ से जा टकराई। हादसे में चारों की मौत हो गई और बोलेरो में सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
हादसा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कासगंज रोड पर स्थित गांव नगला नथा के पास हुआ। इस हादसे में गंगेश्वर कालोनी कासगंज निवासी कृष्णकांत माहेश्वरी, उनकी पत्नी राजेश, रिश्तेदार सतारपुर निवासी आनंद और मिरहची निवासी एक मजदूर धर्मवीर की मौत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक जितेंद्र निवासी अख्तौली बलदेव (मथुरा), बोलेरो में सवार उड़ीसा निवासी सेमी बीएल शरद, कासगंज निवासी लुइस, मेरी नैनसी और सेंट जोसफ कालेज कासगंज के शिक्षक इशू गिला गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसे के वक्त कृष्णकांत अपनी पत्नी और रिश्तेदार आनंद के साथ बाइक पर सवार होकर एटा आ रहे थे और बोलेरो सवार लोग मथुरा से कासगंज लौट रहे थे। आमने-सामने से हुई टक्कर के बाद चालक बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से उतरकर किनारे घास काट रहे मजदूर धर्मवीर को रौंदती हुई पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने बोलेरो कार को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए और एक बाइक पर तीन लोगों का सवार होना भी जानलेवा हादसे की वजह बना।