{"_id":"59232aca4f1c1b4173536eea","slug":"rumour-of-deadbodi-in-orchard","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में शव दफनाने की अफवाह से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग में शव दफनाने की अफवाह से सनसनी
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 22 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
श्ाव (डेमो पिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ढोलना क्षेत्र के गांव घिनौना के एक बाग में गड्ढे के पास ताजा खोदाई और खून पड़ा देखकर ग्रामीणों के बीच सनसनी मच गई। शव दफनाने की सूचना पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस के आलाधिकारियों तक यह सूचना पहुंच गई, लेकिन जब गड्ढे की खोदाई कराई गई तो गड्ढे में मृत पशु मिला।
रविवार की देर सायं घिनौना के एक आम के बाग में किनारे पर ताजा खुदाई किया हुए गड्ढे पर लोगों की नजर पड़ी। गड्ढे के पास ही थोड़ा खून था। यह देखकर लोगों को शक हुआ कि गड्ढे में किसी का शव दबाया गया है।
इस सूचना के बाद गांव के तमाम लोगों की भीड़ बाद में एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। ढोलना के थाना प्रभारी ने यह जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दे दी। आनन फानन में विडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए पुलिस ने खुदाई का काम शुरू कराया, लेकिन जब खुदाई पूरी होने के बाद उसमें पशु का शव नजर आया तो लोग अवाक रह गए।