{"_id":"1f37e1959831433a7fc95a71fdaed970","slug":"robbed-of-millions-of-bullion-business-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा कारोबारी से लाखों की लूट
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने सराफा करोबारी से पांच लाख की नकदी और आभूषण लूट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिले भर में चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। लूटपाट के शिकार हुए सराफ प्रधान हरिओम गांव मोहम्मदपुर के रहने वाले हैं और उनकी ढोलना में दुकान है। घटना के वक्त वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव से कुछ पहले दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने अपनी बाइक उनके आगे लगाकर रोक लिया। तमंचे की बटों से उनके साथ मारपीट की, नकदी और जेवर से भरे दो थैले लूटकर फरार हो गए।
घटना से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हरिओम ने बताया उनके पास दो थैले थे, इनमें एक में दो लाख रुपये नकद और दूसरे में तीन लाख रुपये कीमत के आभूषण रखे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के फरार होने की दिशा में पीछा किया, जिले भर में चेकिंग भी कराई गई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने बताया कि पुलिस लूटेरों की तलाश कर रही है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।