{"_id":"591ef8904f1c1b8b51f25686","slug":"premee-ne-hee-neetu-kee-lee-thee-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने ही नीतू की ली थी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने ही नीतू की ली थी जान
amar ujala
Updated Sat, 20 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगला वधिक में 15 मई को हुई युवती नीतू की हत्या उसके प्रेमी ने ही अपने भाई के साथ मिलकर की थी। हत्यारोपी प्रेमी को पुलिस ने चाड़ी पुल के निकट से दबोचकर जेल भेजा है। जबकि भाई फरार है। युवती ने प्रेमी पर घर से भगा ले जाने का दबाव बनाया था।
नगला वधिक निवासी नीतू पुत्री बुद्धसेन का संबंध सहपाठी युवक जमीर निवासी गांव बहेटा से था। इसकी भनक युवती के परिवारीजनों को हो गई, तो घरवालों ने उसकी शादी दो मार्च को एक अन्य युवक से कर दी। बताया जाता है कि इसके बाद भी दोनों का मिलना बंद नहीं हुआ। परेशान होकर नीतू के ससुरालीजनों ने उसे उसके चाचा बिहारी निवासी कासगंज के यहां भेज दिया। पुलिस के मुताबिक 15 मई को नीतू ने जमीर को फोन कर बुलाया। उससे कहा कि वह उसे भगा कर कहीं ले जाए, नहीं तो वह उसे झूठे केस में फंसा देगी। इस पर जमीर व उसके भाई अमीर ने उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। नीतू के भाई ने इन दोनों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी जमीर को चाड़ी पुल के निकट से शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जमीर से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन