फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   plot par kabje ka prayaas, hangaama aur patharaav

प्लाट पर कब्जे का प्रयास, हंगामा और पथराव

Tue, 12 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 12 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
plot par kabje ka prayaas, hangaama aur patharaav
भड़का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मोहल्ला एमपी नगर में असलाह से लैस कुछ लोगों ने एक प्लाट पर जबरन कब्जा करने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। लोगों ने प्लाट पर बनी झोपड़ी घुसकर तोड़फोड़ की और सामान फेंकना शुरू कर दिया। सामान फेंकने के दौरान झोपड़ी में रखी मूर्तियां भी टूट गईं। कब्जे का प्रयास करने वाले दूसरे समुदाय के थे और मूर्तियां टूटने से माहौल तनावपूर्ण बन गया। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने पथराव कर कब्जा करने आए लोगों को दौड़ा लिया। इसी बीच मौके से गुजर रही डीएम की गाड़ी को गुस्साए लोगों ने रोक लिया और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। डीएम ने एसडीएम को मौके पर बुलवाया और मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस घटना के दौरान एक युवक घायल भी हुआ है। वहीं महिला ने चेन और कुंडल लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 मंगलवार सुबह जिस प्लाट को लेकर विवाद हुआ वह मोहल्ला महाराणा प्रतापनगर निवासी भगवान देवी और सुरेंद्र बाला का था। दोनाें ने कई साल पहले प्लाट रुकमणी नाम की महिला को किराए पर दिया था और तभी से वह यहां एक झोपड़ी डालकर रह रही थी। बाद में इस प्लाट को बेच दिया गया। रुकमणी परिवार के साथ यहीं रह रही थी। रुकमणी देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह असलाह से लैस मोहल्ला किदवई नगर निवासी कुछ लोग उसकी झोपड़ी में पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए झोपड़ी मेें रखा सामान फेंकने लगे। उसकी नाबालिग बेटी को खींचने का प्रयास किया।ृ इससे गुस्साए लोगों ने पथराव कर सामान फेंक रहे लोगों को दौड़ा लिया। इस दौरान डंडा लगने से अमीन नाम का युवक घायल हो गया। हंगामे के दौरान यहां से गुजर रहे डीएम को उनकी कार के आगे खड़े होकर पीड़ित पक्ष ने रोक लिया। डीएम अजय यादव ने कार से उतर कर पुलिस और एसडीएम सुनील वर्मा व सीओ निवेश कटियार को मौके पर बुलाया। डीएम को देखते ही मारपीट और हंगामा कर रहे लोग भाग निकले। रुकमणी ने चार नामजद सहित तीस अज्ञात हथियारबंद लोगों के खिलाफ तहरीर दे कर  कार्रवाई की मांग की है। घायल अमीन रहमानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    
विज्ञापन

पीड़ित महिला रुकमणी देवी का प्लॉट के संबंध में कोर्ट में वाद लंबित है। मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन कुछ लोगों ने कोर्ट का फैसला आने से पहले कब्जा करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। डीएम अजय कुमार के आदेश पर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ने प्रयास किया है उन पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील प्रकाश वर्मा, एसडीएम सदर एटा 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed