{"_id":"57d44f034f1c1bbb613183e2","slug":"parachoon-kee-dukaan-se-laakhon-ka-saamaan-choree","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान से लाखों का सामान चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून की दुकान से लाखों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
सामान चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूरामंडी स्थित एक परचून की दुकान से शुक्रवार की रात चोर नगदी और लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। दुकान में चोर दीवार और जीने का गेट तोड़कर घुसे थे। घटना से लोगों में दहशत है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी आशू वार्ष्णेय की बूरा मंडी में परचून की दुकान है। शुक्रवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रात में चोर जीना पर लगे दरवाजे और दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान में रखा 20 हजार रुपये और लाखों रुपये का सामान ले भागे। घटना की जानकारी शनिवार सुबह दुकान आने पर हुई। दरवाजा खोलते ही भीतर का मंजर देख दुकानदार के होश उड़ गए। दुकान में चोरी की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पीड़ित व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। वहीं दीवार, गेट तोड़कर हुई चोरी से व्यापारियों में आक्रोश और दहशत है। कारोबारियों ने बताया कि पहले भी बूरा मंडी की कई दुकानों में चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक एक भी घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।