{"_id":"6519a509e1355e4b30ad2e95f15b4bad","slug":"officer-on-the-head-side-of-the-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार पर प्रधान पक्ष ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसीलदार पर प्रधान पक्ष ने की फायरिंग
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
गांव बख्शीपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच करने पहुंचे तहसीलदार व नायब तहसीलदार पर प्रधान और उसके समर्थक ों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना से गांव में भगदड़ मच गई। तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ स्कूल के कमरे में घुसकर जान बचाई। इसकी सूचना पर सकीट, रिजोर, मलावन के थानाध्यक्ष, पीएसी के साथ एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए।। प्रधान सहित 28 लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना सकीट के गांव बख्शीपुर में वर्तमान प्रधान हरिओम और दूूसरे पक्ष से मुन्नालाल प्रधानपद का दावेदार हैं। बताते हैं कि कुछ दिन पहले मुन्नालाल ने सदर तहसील में शिकायत की थी कि वर्तमान प्रधान ने अपने पक्ष के नाबालिग बच्चों के भी वोट बनवा दिए हैं और उसके पक्ष के वोट कटवा दिए हैं। रविवार दोपहर तहसीलदार सदर राजीव राज, नायब तहसीलदार जमशेद आलम, लेखपाल शिकायत की जांच करने गांव में पहुंचे थे। तीनों गांव के एक स्कूल में जाकर बैठ गए, उन बच्चों को बुलाया, जिनके वोटर लिस्ट में नाम थे। काफी देर बाद भी बच्चे नहीं पहुंचे। इसी बीच दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हरिओम अपने समर्थकों के साथ स्कूल के पास खेतों पर आ धमका और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान कोई घायल नहीं हुआ है। एएसपी ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं, जल्द ही वह गिरफ्तार होंगे। इनके खिलाफ गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।