फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   navambar se ab tak ho chukee chaar baar phaayaring

नवंबर से अब तक हो चुकी चार बार फायरिंग

Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
navambar se ab tak ho chukee chaar baar phaayaring
खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खूनी संघर्ष के पृष्ठभूमि में दोनों पक्षों के बीच काफी पहले से ही चल रही थी। नवंबर से अब तक चार बार दोनों पक्षों में फायरिंग की घटना हो चुकी थी लेकिन इससे पूर्व कभी आमने सामने की फायरिंग नहीं हुई। पुलिस ने भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों के 29 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंदी की कार्रवाई की। 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर सभी लोग पाबंद किए गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक रामरहीस और रामकिशोर के पक्षों के बीच खादर के जमीन को लेकर काफी विवाद था। दोनों पक्ष अपना अपना कब्जा रखने की फिराक में थे। दीपावली के बाद नवंबर माह से अब तक चार बार दोनों पक्षों में फायरिंग की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों को दोनों पक्षों के बीच पनप रहे तनाव की जानकारी थी। ग्रामीणों ने इस मामले में दोनेा पक्षों के बीच सुलह समझौता कराने की कोशिश की। 15 दिन पहले समझौते के दौरान दोनों पक्ष के लोग किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाए। वहीं 29 नवंबर को रामरहीस के पक्ष ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए रामकिशोर व उनके साथियों के बारे में जमीन कब्जाने आदि की जानकारी दी। थाना पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 29 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अंदेशे को देखते हुए प्रभावी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के पास जमीन का कोई न तो पट्टा है और न ही कोई स्वामित्व। यह सब गंगा खादर की जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed