{"_id":"58a88c9b4f1c1b921ad8599b","slug":"nasheela-padaarth-khilaakar-dulhan-nakadee-jevar-lekar-pharaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर दुल्हन नकदी, जेवर लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर दुल्हन नकदी, जेवर लेकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम चाकरपुर में नई नवेली दुल्हन परिवारीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। परिवारीजनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
रामदास पुत्र नाथूराम की शादी गांव के ही दुर्गेश ने सीमा से 10 दिन पूर्व कराई। शादी के बाद सीमा अपने पति के साथ आ गई। वह परिवार में रहने लगी। शुक्रवार को घर पर दो युवक आए। सीमा ने उनका परिचय आनी मौसेरे भाईयों के रूप में कराया। मौसेरे भाई के आने पर उनकी आवभगत की गई। रात के समय युवकों ने चाय की इच्छा जाहिर की। सीमा चाय बनाकर लाई। युवकों के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों ने भी चाय पी। षड्यंत्र के तहत उसने परिवारीजनों की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीते ही रामदास व उसका भाई धर्मेद्र व कैलाश, मां भवगती देवी तथा भाभी सर्वेश कुमारी बेसुध हो गए। मौका पाकर सीमा दोनो युवकों के साथ घर में रखे जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गई। सुबह जब काफी देर तक रामदास के घर पर कोई चहल-पहल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने झांककर देखा। परिवार के सभी सदस्यों को बेसुध देखकर उनके होश उड़ गए। घर से नई दुल्हन गायब थी। पड़ोस के लोगों ने सभी को सीएचसी पटियाली पहुंचाया। देर सांय तक किसी को होश नहीं आ सका था। थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
कासगंज। रामदास की सीमा नाम की युवती से शादी तय होने के बाद कासगंज के चामुंडा माता मंदिर पर शादी का निर्णय लिया गया। नौ फरवरी को दोनों की शादी हुई।
कासंगज। शादी के बाद दुल्हन बनकर आई युवतियों द्वारा परिवारीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटकर फरार हो जाने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 7 अक्तूबर 2016 में पटियाली के नगला टीका में नई दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिला कर परिवारीजनों को लूट का शिकार बनाया। दिसंबर 2016 में अमापुर के सुजरई में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया।