{"_id":"579a513c4f1c1b365a21ecfe","slug":"murder-of-cousin-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला कासगंज
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
murder dummy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गली से निकलने के विवाद में गुरुवार की रात गांव यादगारपुर के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चचेरे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अमापुर थाना क्षेत्र के यादगारपुर निवासी यतेंद्र की भाभी और चचेरे भाई हेमराज की पत्नी सुनीता देवी में गुरुवार की रात करीब 8 बजे गली से निकलने को लेकर विवाद हो गया। दोनों औरतों के बीच झगड़ा होते देख यतेंद्र उन्हें शांत कराने पहुंचा, तो चचेरी भाभी उससे भी उलझ गई।
कहासुनी होती देख मौके पर तमंचा लेकर पहुंचे चचेरे भाई हेमराज ने तैश में आकर फायरिंग कर दी। गोली यतेंद्र (25) पुत्र दुर्गपाल के सीने में लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। उधर, गोली लगने से परिवार में कोहराम मच गया। गांववाले भी मौके पर पहुंचे। लोग उसे उठाकर अस्पताल भागे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे कासगंज सीओ और एसओ ने जांज-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी दंपति हेमराज और सुनीता की तलाश में दबिश दी, लेकिन दोनों घर से फरार थे।