फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Missing boy's body was found four days in Farrukhabad

चार दिन से लापता बालक का शव फर्रुखाबाद में मिला

Sat, 14 Jan 2017 11:56 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 14 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Missing boy's body was found four days in Farrukhabad
अपहृत बालक (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
दरियावगंज चौकी क्षेत्र से 4 दिन पूर्व लापता हुए पांच वर्षीय बालक का शव फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र से बरामद हुआ है। वहां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


आशीष (5) पुत्र सुभाष शर्मा निवासी ककराला दरियावगंज पटियाली 11 जनवरी को सुबह के समय दुकान से घर वापस लौटते समय अचानक लापता हो गया था। परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए चौकी पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस बालक के यूंहीं कहीं लापता हो जाने की बात मानकर चल रही थी।
विज्ञापन


शनिवार को फर्रुखाबाद जनपर के कायमगंज थाना क्षेत्र के रुटौला महारपुर मार्ग पर सुभाष चंद्र मिश्रा के आम के बाग में एक बालक का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद मामले की सूचना वहां की थाना पुलिस को दी गई।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बालक का शव मिलने की सूचना पर सुभाष शर्मा वहां पहुंच गए। उन्होंने वहां की पुलिस से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बालक के कपड़े दिखाए, जिसे उन्होंने पहचान लिया। इसके बाद वे क्षेत्र के पोस्टमार्टम गृह के लिए रवाना हो गए।  शनाख्त हो जाने पर वहां की पुलिस ने पाटियाली थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पटियाली थाना प्रभारी ने बताया कि बालक की हत्या किस तरह से की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कायमगंज से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा। पहचान मिटाने के लिए अपहर्ताओं ने उसकी  हत्या करने के बाद ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे उसका चेहरा व गर्दन जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed