फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mausee ne kee baalak kee gala ghontakar hatya

मौसी ने की बालक की गला घोंटकर हत्या

Sat, 20 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 20 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
mausee ne kee baalak kee gala ghontakar hatya
गला घोंटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अवंतीबाई नगर में एक महिला ने शुक्रवार रात अपनी बहन के दो बच्चों की गला घोंटकर मारने की कोशिश की। एक बच्चे की मौत हो गई, दूसरे को भी वह बेहोशी की हालत में मरा समझकर फरार हो गई। वह बच गया और उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि दो युवक अक्सर महिला से मिलने आते थे, उनके साथ अपने संबंधों को छिपाने के लिए उसने घटना की है।  
विज्ञापन

मरने वाला बालक शिवम (4) सहावर गेट निवासी संजय का पुत्र था। दूसरा बालक का उसका बड़ा भाई नितिन (7)  है। घटना का पता शनिवार सुबह उस समय चला, जब मकान मालकिन ने घर में बाहर से ताला लगा देखा, उन्होंने अंदर झांका तो नितिन घूमता मिला। शक होने पर उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शिवम का शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि संजय की शादी नौ साल पहले सैलई निवासी तुलसी के साथ हुई थी। ससुराल आने जाने के दौरान संजय के तुलसी की चचेरी बहन राधा के साथ प्रेम संबंध हो गए थे।  संजय के पिता विजयपाल सिंह ने बताया कि पिछले करीब एक साल से राधा उनके बेटे की दूसरी पत्नी बनकर साथ में रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 30 मई को कासगंज रोड पर बदमाशों ने संजय को गोली मारकर एक लाख रुपये लूट लिए थे। उसका अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। तुलसी संजय के पास अस्पताल में थी और राधा बच्चों के साथ घर पर रह रही थी। पुलिस पूछताछ में नितिन ने बताया शुक्रवार रात मौसी राधा ने दोनों के हाथ बांधने के बाद पहले शिवम का गला घाेंटा और बाद में उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की। नितिन बेहोश हो गया तो वह दोनों को मरा समझकर फरार हो गई। 

नितिन ने यह भी बताया कि बाइक पर दो युवक अक्सर राधा से मिलने आते थे, पुलिस का मानना है कि उनके साथ अपने प्रेम संबंधों को छिपाने के लिए राधा ने बच्चों की जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। विजयपाल ने राधा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed