फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Maternal side Ssuralijnon charged with assault

मायके पक्ष पर ससुरालीजनों के साथ मारपीट का आरोप

Sat, 02 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 02 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Maternal side Ssuralijnon charged with assault
मारपीट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दंपति विवाद सुलझाने पहुंचे मायके पक्ष के लोग विवाहिता को जबरन कार में डालकर रफूचक्कर हो गए। आरोप है विरोध पर ससुरालीजनों के साथ मारपीट की। ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के तीन लोगों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों को मारपीट के आरोप में हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव फालर निवासी सत्यपाल सिंह के लड़के धर्मेंद्र की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व थाना अलीगंज के गांव जुनेदपुर निवासी श्रीकृष्ण की पुत्री सरलादेवी के साथ हुई थी। आरोप है कि शनिवार को जुनेदपुर से एक कार में सवार होकर पंद्रह लोग धर्मेंद्र के घर आ धमके और उसकी पत्नी को जबरन साथ ले जाने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज की। इस पर ससुरालीजनों ने मायके पक्ष के तीन लोगों को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन

पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए लोगों का कहना है कि सरला देवी काफी दिनों से फोन कर ससुरालीजनों के उत्पीड़न के बारे बताया था। इसके चलते वो सुलह कराने आए थे। पति धर्मेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पत्नी का व्यवहार घरवालों के प्रति सही नहीं है। आरोप है कि शनिवार को पत्नी के मायके पक्ष के लोग घर आए और पत्नी को जबरन कार में बैठा कर ले गए। विरोध करने पर घरवालों के साथ मारपीट कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, कपडे़ ले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed