{"_id":"19eaafd8a74410e6fb92b9465d0f3475","slug":"married-was-shot-in-the-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की सिर में गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की सिर में गोली मारकर हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 13 Sep 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला ब्लॉक में रविवार दोपहर घर पहुंचे युवक ने विवाहिता सोनी (22) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और भागने लगा, तभी घरवालों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की, जिससे वह अधमरा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। मृतका के पिता ने तहरीर दी। गांव नगला ब्लॉक निवासी जगदीश प्रसाद जाटव की पुत्री सोनी की शादी तीन साल पहले जिला हाथरस के थाना सहपऊ निवासी कृष्णा के साथ हुई थी। पति शराबी और जुआरी है जिसके चलते सोनी आठ महीने से मायके में रह रही थी। रविवार दोपहर ढाई बजे कोतवाली नगर हाथरस के मोहल्ला सीयल खेड़ा निवासी सुभाष सोनी के घर पहुंचा और कुछ देर वहां बैठा। इस दौरान सोनी पानी लेकर आई। पानी पीने के बाद जब वह गिलास रखकर वापस पहुंची तभी सुभाष ने तमंचा निकालकर सोनी के सिर में गोली मार दी, जिससे गोली आरपार हो गई। घटना के बाद आरोपी भागने लगा, तभी फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण और घरवाले एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की। साथ ही ईंटों और लाठी डंडों से पिटाई की जिससे आरोपी वहीं अधमरा होकर गिर पड़ा। सूचना लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में अपर पुलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीशपाल भी पहुंच गए। दूसरी ओर, घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र वर्मा फोर्स के साथ पहुंचे।
पिता जगदीश प्रसाद ने आरोपी सुभाष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि आरोपी दोपहर को गांव पहुंचा बेटी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों का दबी जुबान में कहना है कि आरोपी व मृतका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी को कई बार गांव में देखा भी गया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर बसपा सरकार में मंत्री रहे राजवीर सिंह भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
आरोपी जेठानी का लड़का बताया जा रहा
जगदीश प्रसाद की तीन पुत्रियां थीं, जिनमें से दो की हाथरस में शादी हुई थी। तीसरी मृतका सोनी थी। सुभाष बड़ी बेटी बेवी की जेठानी का लड़का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कहीं ऑनर क्लिंग तो नहीं..
ग्रामीणों का कहना है कि कहीं यह घटना ऑनर क्लिंग तो नहीं है। क्योंकि आरोपी के मृतका से प्रेम संबंध थे और कई बार उसे गांव में देखा गया था। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को मृतका के परिवार से ही किसी व्यक्ति के बीमार होने पर उसे आगरा से गांव लाया गया था। सोनी घर पर अकेली थी।
आरोपी को जिस समय अस्पताल लाया गया था उसकी हालत काफी गंभीर थी और उसकी कनपटी के पीछे गहरा घाव था, यह घाव किसका है यह एक्सरे के बाद ही पता चल जाएगा। घायल को आगरा रेफर किया है।
डा. राहुल वार्ष्णेय, चिकित्सक जिला अस्पताल