{"_id":"58cd7a794f1c1b992132c449","slug":"maasoom-kee-kanapatee-par-tamancha-rakh-jevar-loote","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की कनपटी पर तमंचा रख जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की कनपटी पर तमंचा रख जेवर लूटे
amar ujala
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव थाना परिसर से एक किमी दूर शुक्रवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को रोक लिया। इसके बाद बदमाश उनके बेटे की कनपटी पर तमंचा रख सात लाख रुपये कीमत के जेवर लूट कर फरार हो गए। पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने के बजाय इतने सवाल किए कि उनके होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर में हेराफेरी कर रात बारह बजे चोरी में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट में बाइक पर रखा जेवर से भरा थैला लेकर भागना दिखाकर पल्ला झाड़ लिया।
दादू असगरपुर निवासी शैलेंद्र अपनी रेखा और पांच वर्षीय बेटे सूर्यांश के साथ बाइक सवार सवार होकर अपनी ननिहाल से लौट रहा था। नयागांव थाना पार करते ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों पहले दंपति की बाइक में लात मार कर गिराने का प्रयास किया। बाद में दंपति की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा कर रोक लिया। शैलेंद्र की माने तो बदमाशों ने उसके मासूम बेटे सूर्यांश की कनपटी पर तमंचा सटा कर पत्नी रेखा से सात लाख रुपये कीमत के जेवर, कैश और मोबाइल लूटने के बाद फरार हो गए। लूटे गए जेवर में सोने के चार कंगन, गले का हार, कान की झुमकी, पर्स में रखे टॉप्स, दो अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, दस हजार रुपये कैश और सेलफोन शामिल है। वारदात के बाद दंपति थाने पहुंचा तो पुलिस ने सवालों की बौछार कर दी। देर रात तक पूछताछ के बाद पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया।
पुलिस अफसरों की सुनिए
दंपति संग हुई वारदात प्रथम दृष्टतया संदिग्ध लग रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। वारदात में शामिल लोगों का सुराग लग गया है।
विज्ञापन
- परशुराम सिंह, सीओ अलीगंज