फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   maanav rahit kraasing par kharaab khade vaahan se takaraee tren

मानव रहित क्रासिंग पर खराब खड़े वाहन से टकराई ट्रेन

Wed, 11 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 11 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
maanav rahit kraasing par kharaab khade vaahan se takaraee tren
होली पैसेंजर से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना क्षेत्र में पुन्हैरा बंबा पर स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर खराब खड़े दुग्ध वाहन से होली पैसेंजर ट्रेन टकरा गई। क्षतिग्रस्त वाहन ट्रेन के इंजन में फंस गया और इसके चलते करीब सवा घंटे तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। हादसे के दौरान पत्थर उछलकर ट्रैक के  पास खड़े लोगों को जा लगे। छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। सूचना पर रेलवे के टीडब्लूआई धर्मेंद्र सिंह इंजीनियर्स की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और इंजन में फसे वाहन को निकालने के काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों और यात्रियों में हादसे को लेकर काफी गुस्सा था। एसडीएम व सीओ भी जलेसर और अवागढ़ थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। रात 9:10 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।  एटा रेलवे स्टेशन अधीक्षक सीपी शर्मा ने बताया कि पुन्हैरा में 27/1 किलोमीटर पर यह हादसा हुआ। दुग्ध वाहन मानव रहित क्रासिंग पर काफी पहले से खराब खड़ा था। केशव गुप्ता एडवोकेट, दिनेश शर्मा और राम कुमार ने बताया कि तीन महीने पूर्व डीआरएम से इस क्रासिंग पर फाटक लगवाने की मांग की गई थी। उन्होंने मांग पर कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed