फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   loot with a shoapkeeper

बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को लूटा

Sun, 21 May 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 21 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
loot with a shoapkeeper
घायल दुकानदार
ढोलना क्षेत्र के भगवंतपुर पुल के समीप रविवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सामान लेकर लौट रहे दुकानदार अवधेश (30) को पीटा और लूटकर भाग गए। बदमाश उससे नकदी और मोटरसाइकिल ले गए। एएसपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


घोसपुर भोपालगढ़ी निवासी अवधेश पुत्र रूम सिंह गांव में परचूनी की दुकान चलाते हैं। रविवार दोपहर को वह अपनी दुकान के लिए सौदा लेकर कासगंज से लौट रहे थे। भगवंतपुर के पुल पर पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


उनकी जमकर पिटाई की और उनके 6000 रुपये और बाइक लेकर फरार हो गए। वहां पशु चराकर आ रहे लोगों की नजर वहां बेहोश पड़े अवधेश पर पड़ी तो उन्होंने पानी के छींटे मारे। होश आने पर उन्होंने अपने साथ घटित वारदात बताई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल अवस्था में अवधेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर उनके परिवारीजन भी पहुंच गए। लूट की तहरीर पुलिस को दी गई। घटना की शिकायत एएसपी हरेंद्र यादव से की गई। एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश कोतवाली प्रभारी को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed