फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kanhaulee gaanv mein pulis par mahilaon ka hamala

कन्हौली गांव में पुलिस पर महिलाओं का हमला

Sun, 23 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
kanhaulee gaanv mein pulis par mahilaon ka hamala
पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फायरिंग और मारपीट के मामले में शनिवार रात कन्हौली गांव में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं छत पर खड़े ग्रामीणों ने पथराव कर दरोगा और दो सिपाहियों को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही एसओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। देर रात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना रिजोर के गांव कन्हौली निवासी नारद सिंह और सुभाष में प्रधान चुनाव की रंजिश चल रही है। शनिवार शाम करीब छह बजे आरोपी सुभाष ने साथी ओमवीर, रिंकू, धीरेंद्र के साथ मिलकर पीड़ित को पीटा और बाद में जान से मारने की नियत से फायरिंग की लेकिन वह बच निकला। रात नौ बजे सूचना पर दरोगा लीलाधर अपने दो सिपाही विनोद कुमार, राकेश कुमार के साथ सरकारी जीप से सुभाष के घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरोगा लीलाधर ने बताया कि दरवाजा खटखटाते ही लाठी-डंडों से लैस महिलाओं ने हमला कर पिटाई शुुरू कर दी। आरोप है कि सिपाहियों ने जब शोर मचाया तो महिलाओं के परिवार के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। महिलाओं के हमले और पथराव में दरोगा लीलाधर के हाथ में फ्रेक्चर होने के अलावा दोनो सिपाही घायल हो गए। थानाध्यक्ष पुलिस बल लेकर जब तक गांव पहुंचे हमलावर महिलाएं और पुरुष फरार हो चुके थे। देर रात घायल दरोगा और सिपाहियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद तीनो को छुट्टी दे दी गई। दरोगा ने कन्हौली निवासी सुभाष, ओमवीर, धीरेंद्र, रिंकू और छह महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही पीड़ित नारद सिंह ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed