{"_id":"58d7ffff4f1c1bfc411a24d3","slug":"kaarobaaree-ke-ghar-se-laakhon-ke-gahane-nakadee-choree","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर से लाखों के गहने, नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के घर से लाखों के गहने, नकदी चोरी
amar ujala
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहावर गेट इलाके में शनिवार रात चोर किराना कारोबारी जगदीश झवर के घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
बताया गया कि शनिवार रात जब परिवारीजन सो रहे थे तभी चोर घुस आए। चोरों ने जिस कमरे में नकदी, गहने आदि रखे थे उसका ताला तोड़कर अलमारी में रखे पांच लाख रुपये और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी परिवारीजनों को सुबह हुई। घर के मुख्य दरवाजे की किवाड़ खुली हुई थीं। संभावना जताई गई की रात के समय कोई घर में घुस कर छिप गया और वारदात को अंजाम देकर बाहर निकल गया। यूपी 100 को मामले की जानकारी दी। यूपी 100 ने चोरी का मामला देखकर कोतवाली पुलिस को सूचित किया। सूचना पर इंस्पेक्टर पदम सिंह और सहावर गेट क्षेत्र के चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बड़ी क्षति होने पर कारोबारी का रो रोकर बुरा हाल है।