{"_id":"58a9e0a74f1c1b1730d83dc2","slug":"graameenon-ne-baagavaala-pulis-par-patharaav-kar-peeta","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बागवाला पुलिस पर पथराव कर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने बागवाला पुलिस पर पथराव कर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवाला थाना अंतर्गत अलीगंज मार्ग स्थित सत्तापुर गांव के समीप बाइक फिसलने से युवक सड़क पर जा गिरा और पीछे से आया ट्रक रौंदकर फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव उठा कर चल दी। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को खेतों में दौड़ाकर पीटा। यही नहीं ग्रामीणों ने पुलिस और राहगीरों के कई वाहनों पर पथराव कर शीशे तोड़ कर हंगामा बरपाया। कई थानों से पहुंचे पुलिस बल ने लाठियां फटाकर कर ग्रामीणों को खदेड़ा तब जाकर हंगामा शांत हुआ। देर रात एसएसपी मौके पर पहुंच चुके थे।
सत्तारपुर गांव निवासी नरेश सिंह का 18 वर्षीय बेटा अंकित उर्फ गोलू गांव निवासी किसी व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर करतला चौराहे पर रात आठ बजे जा रहा था। गांव से निकलते ही बाइक अनियंत्रित हुई तो अंकित बाइक से फिसल कर सड़क पर जा गिरा और पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक रौंद कर निकल गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव उठा कर चल दी। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को खेतों में दौड़ा का पीटा और पुलिस के वाहनों पर पथराव किया। यही नहीं गुस्साए ग्रामीणों ने अलीगंज मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा करते हुए राहगीरों के कई वाहनों पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। मामला तूल पकड़ते देख आसपास के कई थानों का पुलिस बल पहुंचा तो लाठियां फटकार ग्रामीणों को खदेड़ा। एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों का हंगामा शांत कराया। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने क्यूआरटी वाहन पर पथराव की पुष्टि करते हुए राहगीरों के वाहनों पर पथराव से इनकार करते हुए हालात को काबू में बताया है। एसएसपी ने किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की बात से भी इनकार कर दिया है।