{"_id":"58f7abe84f1c1ba346472a58","slug":"garbhavatee-kee-maut-par-kleenik-mein-todaphod-hangaama","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की मौत पर क्लीनिक में तोड़फोड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती की मौत पर क्लीनिक में तोड़फोड़, हंगामा
amar ujala
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती की मौत पर गमगीन घरवाले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादव नगर स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर पेट दर्द का उपचार कराने आई गर्भवती रेखा कठेरिया की मौत हो गई। गुस्साए परिवारीजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही एवं गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होना बता कर क्लीनिक पर तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की तहरीर पति ने महिला चिकित्सक समेत चार के विरुद्ध दी है।
कोतवाली देहात के गांव चमकरी निवासी मुनीम कठेरिया ने पुलिस को बताया कि पत्नी रेखा कठेरिया गर्भवती थी। सीओ एमपी सलोनियां ने बताया कि विगत 17 अप्रैल को रेखा यादव नगर स्थित नवजीवन क्लीनिक पर उपचार कराने आई थी। बुधवार सुबह अचानक रेखा के पेट में दर्द उठा तो परिवारीजन नवजीवन क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। परिवारीजनों का आरोप है कि हालात खराब देख वे मरीज को आगरा ले जा रहे थे, लेकिन चिकित्सक ने रोक लिया। आरोप है कि चिकित्सक ने इलाज में लापरवाही बरतते हुए गलत इंजेक्शन लगा दिया। इसके चलते रेखा की उपचार के दौरान मौत हो गई। गर्भवती की मौत के बाद चिकित्सक बिना बताए क्लीनिक से भाग निकले। गुस्साए परिवारीजनों ने क्लिनीक में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया। मामला तूल पकड़ने और हंगामा बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति ने दो चिकित्सक, नर्स, कंपाउंडर के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रकरण को लेकर क्लीनिक चिकित्सक से संपर्क किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। सीओ एमपी सलोनियां ने बताया तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।