{"_id":"591dd3c74f1c1b8351f24dc4","slug":"four-person-dead-during-two-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में गई चार लोगों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में गई चार लोगों की जान
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 18 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
निधौली खुर्द के पास सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को दो सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई और 10 लोग घायल हो गए। पहला हादसा शिकोहाबाद रोड पर गुमानपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां गेहूं की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।
इसमें कमल किशोर उर्फ टिंकू (28) और उनकी भतीजी वर्षा (6) की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। दूसरे हादसा गांव सिरसा टिप्पू के पास हुआ। यहां मुंडन कराकर लौटते समय कार पेड़ से टकरा गई। इसमें अनेक सिंह (65) और मन्नू (5) की मौत हो गई और परिवार के पांच लोग घायल हो गए।
मैनपुरी के थाना औंछा के गांव मोहकमपुर निवासी मुन्नालाल, देवेंद्र, शिव किशोर उर्फ खलीफा गरुवार को गेहूं बेचने मंडी समिति एटा आ रहे थे। इनकी ट्रैक्टर-ट्राली में गांव मोहकमपुर के कमल किशोर उर्फ टिंकू अपनी भाभी राधा पत्नी बंटू, भतीजी वर्षा, साला कमल किशोर निवासी लहरा थाना सोरों कासगंज भी बैठ गए।
विज्ञापन
बताया गया कि ये लोग राधा की बहन की शादी में शामिल होने मायके लहरा जा रहे थे। ट्रैक्टर मोहकमपुर निवासी आशाराम चला रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे शिकोहाबाद रोड पर रिजोर थाना क्षेत्र स्थित गुमानपुर पेट्रोल पंप के पास मैक्स पिकअप को बचाते समय ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
ट्राली के नीचे दबने से टिंकू उर्फ कमल किशोर और उसकी भतीजी वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राधा, शिवकिशोर उर्फ खलीफा, मुन्नालाल, देवेंद्र निवासी मोहकमपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी, कमल किशोर निवासी लहरा थाना सोरों कासगंज घायल हो गए। शिव किशोर, कमल किशोर को गंभीर हाल में आगरा रेफर कर दिया गया। परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवारीजनाें में कोहराम मच गया।
इधर, शिकोहाबाद रोड स्थित मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी कृष्ण कुलदीप गुरुवार को अपने बेटे अमोल का मुंडन कराकर सोंरों से लौट रहे थे। कार में उनके पिता अनेक सिंह (65), मां माया देवी, पत्नी शिखा, पांच साल की बेटी मन्नू, चचेरी बहन नीरज पुत्री विद्याराम साथ थे। थाना मिरहची के गांव सिरसा टिप्पू के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अनेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, कार सवार सभी लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिखा, कृष्ण कुलदीप, मन्नू, नीरज को गंभीर हाल में आगरा रेफर कर दिया गया। यहां मन्नू (5) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने जिला अस्पताल पहुंच कर परिवार से बात की। वृद्ध की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।