फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   four person dead during two road accidents

दो सड़क हादसों में गई चार लोगों की जान

Thu, 18 May 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Thu, 18 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
four person dead during two road accidents
निधौली खुर्द के पास सड़क हादसा

विज्ञापन
जिले में गुरुवार को दो सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई और 10 लोग घायल हो गए। पहला हादसा शिकोहाबाद रोड पर गुमानपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां गेहूं की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।

इसमें कमल किशोर उर्फ टिंकू (28) और उनकी भतीजी वर्षा (6) की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। दूसरे हादसा गांव सिरसा टिप्पू के पास हुआ। यहां मुंडन कराकर लौटते समय कार पेड़ से टकरा गई। इसमें अनेक सिंह (65) और मन्नू (5) की मौत हो गई और परिवार के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना औंछा के गांव मोहकमपुर निवासी मुन्नालाल, देवेंद्र, शिव किशोर उर्फ खलीफा गरुवार को गेहूं बेचने मंडी समिति एटा आ रहे थे। इनकी ट्रैक्टर-ट्राली में गांव मोहकमपुर के कमल किशोर उर्फ टिंकू अपनी भाभी राधा पत्नी बंटू, भतीजी वर्षा, साला कमल किशोर निवासी लहरा थाना सोरों कासगंज भी बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि ये लोग राधा की बहन की शादी में शामिल होने मायके लहरा जा रहे थे। ट्रैक्टर मोहकमपुर निवासी आशाराम चला रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे शिकोहाबाद रोड पर रिजोर थाना क्षेत्र स्थित गुमानपुर पेट्रोल पंप के पास मैक्स पिकअप को बचाते समय ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।

ट्राली के नीचे दबने से टिंकू उर्फ  कमल किशोर और उसकी भतीजी वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राधा, शिवकिशोर उर्फ खलीफा, मुन्नालाल, देवेंद्र निवासी मोहकमपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी, कमल किशोर निवासी लहरा थाना सोरों कासगंज घायल हो गए। शिव किशोर, कमल किशोर को गंभीर हाल में आगरा रेफर कर दिया गया। परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवारीजनाें में कोहराम मच गया।

इधर, शिकोहाबाद रोड स्थित मोहल्ला सुनहरी नगर निवासी कृष्ण कुलदीप गुरुवार को अपने बेटे अमोल का मुंडन कराकर सोंरों से लौट रहे थे। कार में उनके पिता अनेक सिंह (65), मां माया देवी, पत्नी शिखा, पांच साल की बेटी मन्नू, चचेरी बहन नीरज पुत्री विद्याराम साथ थे। थाना मिरहची के गांव सिरसा टिप्पू के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अनेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, कार सवार सभी लोग घायल हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिखा, कृष्ण कुलदीप, मन्नू, नीरज को गंभीर हाल में आगरा रेफर कर दिया गया। यहां मन्नू (5) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने जिला अस्पताल पहुंच कर परिवार से बात की। वृद्ध की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed