फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four killed in crash

हादसे में चार की मौत

Mon, 22 Jun 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 22 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four killed in crash
एटा। 10 दिन पहले एनएच 91 पर ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत के बाद हुई 22 महिला और बच्चों की मौत को लोग भूले भी नहीं थे कि सोमवार सुबह एक और हादसे में तीन मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गई। मंडी समिति के पास तेज गति में आ रहे कैंटर ने बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में ट्रक के पास खड़े मजदूरों को चपेट में ले लिया और ट्रक में घुस गया। तीन मासूम करन (03), सूरज व जयप्रकाश (04) के अलावा फूल कुमारी (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को आगरा रेफर कर दिया है। सभी लोग अपने घर चित्रकूट लौट रहे थे।
विज्ञापन

जिला चित्रकूट क्षेत्र के रहने वाले मजदूर हरियाणा जिला हिसार के भिड़वारा में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं। बताते हैं कि मानसून आने के बाद ईंट-भट्ठा पर काम बंद हो गया था। इसके बाद सभी मजदूर परिवार के साथ अपने-अपने घर ट्रक से लौट रहे थे। सोमवार सुबह चालक ने ट्रक मंडी समिति के पास सड़क किनारे रोक लिया और खाने-पीने की बात कही। ट्रक से उतरने के बाद महिलाएं, बच्चे पास में ही बैठ गए, कुछ लोग ट्रक से दूर जाकर बैठे थे। सुबह करीब सात बजे पीछे से तेज गति से आ रही कैंटर ने बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे बैठे लोगों को चपेट में ले लिया और ट्रक में घुस गया। टक्कर लगने के बाद उसमें फंसे लोगों में चीखपुकार मच गई। जानकारी लगते ही कोतवाली नगर पुलिस पहुंच गई। कैंटर और ट्रक के बीच में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में फूल कुमारी पत्नी मैयकू, बेटा करन निवासी चिपानी थाना करवी चित्रकूट, सूरज पुत्र छोटेलाल निवासी हरदौली राजेपुर चित्रकूट की मौत हो गई, जबकि घायल तूफान सिंह निवासी जलालाबाद राजस्थान, जयप्रकाश पुत्र रामनरेश, ओमप्रकाश, दीपा, रोहित, अजय निवासी करवी चित्रकूट, कैंटर चालक कुंवरपाल, उदयवीर निवासी महाराजपुर जसरथपुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जयप्रकाश, दीपा, कुंवरपाल, उदयवीर को आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में बालक जयप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। मौके पर सीओ सिटी भी पहुंच गए। क्रेन की मदद से ट्रक और कैंटर को अलग किया गया।
विज्ञापन


यादें और राख लेकर पहुंचेंगे घर
एटा। आठ महीने बाद घर पहुंचने को लेकर सभी को जल्दी थी और उत्साह भी लेकिन वह उत्साह पलभर में ही मातम में बदल गया। टक्कर लगने से मां-बेटे सहित चार की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद लोगों का कहना था कि अब मृतक के परिवारीजन अपनों की यादें तथा अस्थियां लेकर ही घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कार मानव सेवा ने कराया अंतिम संस्कार
एटा। संस्कार मानव सेवा के पराधिकारियों ने हादसे में मरे तीन बच्चों को माल गोदाम रोड स्थित तालाब किनारे दफनाया, वहीं महिला का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान सभी लोगों के लिए सुबह व सायं को भोजन आदि की व्यवस्था भी कराई। समिति के अमित चौहान, सत्यप्रकाश, रोहित जैन, दीपक चौहान, लोचन वार्ष्णेय, प्रशांत जैन आदि मौजूद रहे।


तो जा सकती थी कई और जानें
एटा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कैंटर चालक काफी तेज गति से गाड़ी लेकर जा रहा था, बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में जैसे ही कैंटर ट्रक की तरफ मुड़ा, तभी लोगों ने देख लिया और भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन महिला, बच्चे मौके से नहीं भाग सके और चपेट में आकर इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed