{"_id":"5717bbee4f1c1bb40f8b45fc","slug":"eta-mein-sipaahee-ne-yuvak-ko-golee-maaree-bheed-ne-vaahan-phoonke","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में सिपाही ने युवक को गोली मारी, भीड़ ने वाहन फूंके ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा में सिपाही ने युवक को गोली मारी, भीड़ ने वाहन फूंके
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
गांव नगला मदिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार शाम गांव नगला मदिया में एक युवक की गिरफ्तारी की वजह पूछने पर दरोगा व पुलिस कर्मी आपा खो बैठे और वजह पूछने वाले युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। युवक गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस कर्मी फरार हो गए। ग्रामीणों ने सिपाही की एक बाइक और दो मैक्स गाड़ियों में आग लगा दी। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव में शराब बेचने की सूचना पर पुलिस विवेक को पकड़ने गई थी। गांव वालों ने भी पुलिस पर फायरिंग की है। युवक को गोली किसकी लगी है इसकी जांच की जा रही है। यदि सिपाही की गोली लगी है तो कार्रवाई की जाएगी। देर रात बवाल की आशंका से एसएसपी ने अलीगढ़ से पुलिस फोर्स मांगा।
घायल युवक अनिल उर्फ नेता गांव नगला मदिया का रहने वाला है। घटना के वक्त वह अपने खेत पर गेहूं काट रहा था, तभी मरथरा पुलिस चौकी पर तैनात दरोेगा और तीन सिपाही गांव के एक अन्य युवक विवेक को पीछा करते वहां पहुंचे और विवेक को पकड़ लिया। अनिल ने पुलिस से विवेक को पकड़ने का कारण पूछा तो दरोगा के कहने पर सिपाही ने अनिल पर सरकारी रायफल से गोली चला दी। अनिल के पेट में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि घटना स्थल लिप्टन पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जबकि गोली मारने का आरोप जिस सिपाही पर लगा है वो मरथरा पुलिस चौकी पर तैनात है।