फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   doodhiya dinadahaade se 40 hajaar rupaye loote

दूधिया दिनदहाड़े से 40 हजार रुपये लूटे

Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
doodhiya dinadahaade se 40 hajaar rupaye loote
लूट का मामला

विज्ञापन
बैंक से घर जा रहे दूधिया मुनेश पाल से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 40 हजार रुपये लूट लिया। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते, लुटेरे भाग चुके थे। बदमाशों की तलाश में एएसपी, सीओ ने कांबिंग कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।   

थाना जलेसर के गांव नगला वीरी निवासी मुनेश पाल पुत्र डिप्टी सिंह दूध बेचने का काम करता है। सोमवार को जलेसर स्थित एसबीआई बैंक से रुपये निकालने वह चचेरे भाई प्रवीन के साथ बाइक से गया। 40 हजार रुपये निकालने के बाद वह घर आ रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही वह जलेसर-सकरौली सीमा पर स्थित पेट्रोल पंप पर चचेरा भाई बाइक में पेट्रोल भराने चला गया। मुनेश पाल रुपयेभरा बैग लेकर एक पेड़ के नीचे खड़ा गया। तभी वहां बाइक सवार तीन बदमाश आए। इन युवकों ने मुनेश से रुपयों से भरा बैग छीना और भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट से हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना लगते ही एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ केके सिंह, थानाध्यक्ष सकरौली पहुंचे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए सभी मार्गों पर चेकिंग कराई गई। पर, बदमाश नहीं मिले। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed