{"_id":"58fcea794f1c1be7648b45eb","slug":"deth-of-a-man-during-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से युवक की मौत, भीड़ ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से युवक की मौत, भीड़ ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धुमरी चौराहे पर तेज गति से आ रही प्राईवेट बस दो बाइकों पर सवार चार लोगों से टकरा गई। हादसे में ओमकार (35) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ की।
भीड़ डीएम को मौके पर बुलाने और मुआवजा दिलाने की मांग कर रही थी। सीओ अलीगंज परशुराम सिंह फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन भीड़ ने जाम नहीं खोला। खबर लिखे जाने तक तीन घंटे बीत गए थे पर जाम लगा हुआ था।
सकीट थाना क्षेत्र के गांव कायमपुर निवासी ओमकार अपनी पत्नी कुंती उर्फ गुड्डी के साथ बाइक से ससुराल जैथरा के गांव टिकाथर से लौट रहे थे। शाम को धुमरी चौराहे पर एक प्राईवेट बस उनकी बाइक से टकरा गई। अनियंत्रित बस एक दूसरी बाइक सवार गौरव शर्मा निवासी जयरामपुर थाना बागवाला, गंगाश्री पुत्री राममूर्ति निवासी नवाबगंज, फर्रुखाबाद से भी टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुंती, गौरव शर्मा, गंगाश्री घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने ओमकार का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और बस में जमकर तोड़फोड़ की।