{"_id":"58c987384f1c1b361f32b88f","slug":"collectorate-beaten-on-no-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट न देने पर कलक्ट्रेट कर्मी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोट न देने पर कलक्ट्रेट कर्मी को पीटा
amar ujala
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कर्मी को पीटने की जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट नहीं देेने पर कलक्ट्रेट कर्मी की पिटाई कर दी गई। उसने मारपीट का आरोप सपाईयों पर लगाया है। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर इसकी शिकायत डीएम से की है।
कोतवाली देहात के गांव नदगांव निवासी रामवीर कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। आरोप है कि बुधवार को गांव अंबारी निवासी दो युवक आए। खुद का सपा का कार्यकर्ता बताते हुए दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। भाजपा को वोट देने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांववाले दौड़े, तो हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। उसने घटना की तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। बुधवार को उसने गांव के रामवीर, रवेंद्र, महेंद्र, अजय, यशपाल, तुलसी, हकीम सिंह, सतीश चंद्र आदि के साथ इसकी शिकायत डीएम से की।
वहीं, होली पर हुडदंगियों ने कई लोगों के साथ मारपीट की। इन मामलों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सकरौली के गांव सोनी निवासी राजकुमार का आरोप है कि 13 मार्च को गांव के ही त्रिवेंद्र आदि दर्जनभर लोग घर में घुसकर हुड़दंग करने लगे। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष ने भी राजकुमार आदि आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जशरथपुर के गांव जमलापुर निवासी नाजर सिंह ने को भी 13 मार्च की शाम गांव के ही सुरेंद्र सहित पांच लोगों ने घर में घुसकर तमंचे के बट पर पीटा। सकरौली के गांव मुरसमा निवासी ज्ञान सिंह ने गांव के ही जोगेंद्र सहित छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है।