{"_id":"fb947b1c7da1844f2c4ba8685b1e746f","slug":"chemists-found-the-body-on-the-highway-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा विक्रेता का शव मिला, हाईवे पर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा विक्रेता का शव मिला, हाईवे पर हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगीपुर गांव से मंगलवार शाम घर से निकले दवा विक्रेता विनीत (27) का शव बुधवार सुबह पोस्ट ऑफिस के समीप सड़क के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सूूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव जीटी रोड पर रख कर जाम लगा दिया। जमकर हंगामा किया। जबकि परिवारीजनों का कहना है कि वह घर से नाराज होकर चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया।
सुबह करीब सात बजे टहलने निकले लोगों ने शहर में स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप युवक का शव पड़ा देखा। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम हाउस पहुंचे कुछ लोगाें ने युवक के शव की शिनाख्त विनीत पुत्र अमर सिंह निवासी भगीपुर कोतवाली नगर के रूप में कर परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीण हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम हाउस से युवक का शव उठा ले गए और थाने से कुछ दूर जीटी रोड पर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों और परिवारीजनाें को समझा कर जाम खुलवा दिया था। मृतक के भाई राजू ने मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को शव का पीएम कराने के लिए तहरीर दी है। परिवारीजनाें ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम विनीत घर से नाराज होकर चला गया था। हत्या की आशंका पर परिवारीजन खामोश नजर आए। विनीत गांव में ही शरद मेडिकल स्टोर के नाम से दवा की दुकान चलाता था। मंगलवार शाम को उसने दुकान जल्दी बंद कर दी थी। नगर प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।